Category Archives:  Entertainment

ये बॉलीवुड एक्ट्रेसेस हुयी यौन शोषण का शिकार, खुद किया था खुलासा

Mar 12 2021

Posted By:  Sunny

90 के दशक की सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली इन दिनों सुर्ख़ियों में है | दरअसल हाल ही में उन्होंने एक एंटरटेनमेंट पोर्टल को इंटरव्यू दिया है, जिसमे उन्होंने चौकाने वाला खुलासा किया है | अपने इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वे 5, 9 और 14 साल में यौन शोषण का शिकार हो चुकी है | वैसे बता दे बॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेसेस है, जो यौन शोषण का शिकार हो चुकी है | इस बात का खुलासा उन्होंने खुद किया था | ऐसे में आज हम आपको उन्ही एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे है |


कंगना रनौत


बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर सुर्ख़ियों और विवादों में रहती है | लेकिन इन सबके अलावा ये बात भी सच है कि वे एक बेहतरीन एक्ट्रेस है | आज उनकी गिनती बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में होती है | कंगना ने एक बार बताया था कि वे बचपन में हिंसा का शिकार हुयी है | उन्होंने कहा कि वे कई बार यौन शोषण और हिंसा का शिकार हुई, लेकिन इससे उन्हें ताकत मिली | बता दे आदित्य पंचोली के साथ उनकी रिलेशनशिप काफी विवादित रही थी | कंगना ने उन पर मारपीट के इल्जाम लगाए थे |



कल्कि कोचलिन


बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन अपनी एक्टिंग और मुखर विचारो के लिए जानी जाती है | उनके करियर की शुरुआत बॉलीवुड में 'देव डी' से हुयी थी | अपने एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि बचपन में वे यौन शोषण की शिकार हुयी थी | वो उनके जीवन का सबसे बुरा अनुभव था |

सुष्मिता सेन


बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने कई हिट फिल्मे दी है | इसके बाद से वे फिल्मो से दूर थी, लेकिन अब उन्होंने के बार फिर से वापसी की है | अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि एक अवार्ड शो में एक 15 साल के लड़के ने उनके साथ गलत हरकत की थी | उन्होंने कहा कि उस समय बहुत भीड़ थी, लेकिन उन्होंने लड़के का हाथ पकड़ लिया | वे उसे भीड़ से दूर लायी और कहा कि वे अगर लोगो को बताएगी तो उसकी जिंदगी खत्म हो जाएगी | इसके बाद लड़के ने उनसे माफ़ी मांगी थी |

फातिमा सना शेख


एक्ट्रेस फातिमा सना शेख उभरती एक्ट्रेस है, जिन्होंने हर बार अपनी एक्टिंग से दिल जीता है | एक बार इंटरव्यू के दौरान उनसे महिलाओं के प्रति बढ़ते यौन शोषण पर राय मांगी गयी थी | तब उन्होंने चौकाने वाला खुलासा किया था, उन्होंने कहा था कि वे खुद यौन शोषण का शिकार हो चुकी है | लेकिन इस किस्से को वो किसी से शेयर नहीं करना चाहती है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर